किसान पंजीकरण

1.किसान कॉल सेंटर

किसान ७००४२०५२९६ नंबर के माध्यम से अग्रोनोमिक्स किसान कॉल सेंटर (एकेसीसी) को फोन कर सकते हैं I किसानों का पंजीकरण अग्रोनोमिक्स किसान कॉल सेंटर एजेंट द्वारा किया जाता है जो किसान की व्यक्तिगत जानकारी को किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली में दर्ज करता हैं I

किसान को पाठ संदेश एसएमएस या वॉयस संदेश जानकारी प्राप्त करने के लिए, अपने मोड को चुनने के लिए कहा जाता है. (वॉयस संदेश शीघ्र ही लागू किया जाएगा)

इसके बाद पसंदीदा भाषा के विकल्प लिये जाते हैं I हिंदी और अंग्रेजी भाषा का विकल्प पूरे भारत के लिये दिया गया हैं और रोमन लिपि में क्षेत्रीय भाषा केवल राज्य विशिष्ट है I रोमन लिपि में लिखी क्षेत्रीय भाषा उन किसान के लिए दी गयी है जो की क्षेत्रीय भाषाओं की लिपियों को नहीं जानते है I

किसान अपने रूचि के अनुसार ही फसलों या गतिविधियों के विकल्प चुन सकता है ताकि उसे अनावश्यक संदेश प्राप्त नहीं हों जिनमें उसकी रुचि नहीं है I पंजीकरण करने पर, किसान को तुरंत एक स्वागत एसएमएस संदेश प्राप्त होगा I

2.वेब पंजीकरण

वह किसान जिनके पास इंटरनेट की सुविधा हैं पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं अथवा वह पास के COMMON KNOWLEDGE &RESORCE CENTRE (सीकेआरसी) में जाकर, ग्राम स्तरीय उद्यमी के द्वारा रजिस्टर हों सकते हैं I वेब पंजीकरण के लिए https://aifpc.co.in लिंक है I

निम्नलिखित व्यक्तिगत विवरण के रजिस्टर करने के लिए अनिवार्य हैं :

  1. नाम
  2. मोबाइल नंबर
  3. राज्य
  4. जिला
  5. ब्लाक

किसान जानकारी प्राप्त करने के लिये भाषा एवं फसल व गतिविधियों के बारे में अपनी पसंद का चुनाव कर सकता है I ‘रजिस्टर’ बटन दबाने के बाद, एक सत्यापन कोड (वेरिफिकेशन कोड) किसान के मोबाइल पर भेजा जाएगा जो पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी है.

3.एसएमएस के माध्यम से पंजीकरण

किसान ****** या 7004205296 पर एक एसएमएस भेजकर पंजीकृत कर सकते हैं

पंजीकरण के लिए प्रक्रिया और स्वरूप इस प्रकार हैं: –

  1. संदेश बॉक्स में टाइप के लिए प्रारूप है – “किसान AIFPCL REG < नाम > , <राज्य का नाम>, <जिला का नाम>, <ब्लॉक का नाम >” (राज्य, जिला और ब्लॉक के नाम के केवल पहले 3 वर्णों की आवश्यकता होती है)
  2. संदेश लिखने के बाद ****** या 7004205296 पर भेज दें

किसान से इस एसएमएस के प्राप्ति के बाद पंजीयन शुल्क लिया जाएगा। हालांकि विशेषज्ञों और अधिकारियों से संपर्क कर संतुस्ट हो कर ही करें । कृपया ध्यान दें कि अल्पविराम (,) आवश्यक हैं ।

7004205296